चौबीस घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं ने एसडीएम से की शिकायत
गंगापार, अप्रैल 28 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उप केंद्र बारा अंतर्गत ग्राम पंचायत नीबी (लोहगरा बाजार) में चौबीस घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति न होने से लोग तपिश के साथ-साथ पीने का पानी की किल्लत से परेशान रहे। इस गर्मी में मंगलवार को भी लोग पानी के लिए परेशान रहे। परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने एसडीएम बारा से मंगलवार को शिकायत की है।क्षेत्र के नीबी लोहगरा निवासी गण अखिलेश दुबे, शिव लाल, दीपक आदि दर्जनों उपभोक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की कि चौबीस घंटे से लाइट नहीं है। लाइट के अभाव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जेई को फोन किया जाता है किंतु फोन रिसीव नहीं करता है। ग्रामीणों के शिकायती पत्र के आधार पर एसडीएम बारा डॉक्टर गणेश कनौजिया ने एसडीओ बारा विद्युत विभाग को तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल करने और संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.