देवरिया, मार्च 17 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड संख्या 13 पश्चिमी ईचौना में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति चौबीस घंटे से ठप है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके बाद पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना वार्डवासियों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता उमेश चंद को दी, लेकिन चौबीस घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से वार्ड के लोगों के साथ-साथ करीब 50 से अधिक दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम के समय दुकानदारों को मोमबत्ती की रोशनी में काम करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी पिंकू श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, प्रवीण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.