सीवान, अगस्त 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण व शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 13 वारंटों का निष्पादन व एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 24 अभियुक्तों में 21 शराब कांड, एक पॉक्सो एक्ट, एक हत्या के प्रयास व एक अन्य मामले का आरोपी शामिल है। अभियान के दौरान पुलिस ने 958.59 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा चार बाइक व दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 35 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि जिले में अपराधियों व शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी ...