चौबीस घंटे में 17 अपराधी गिरफ्तार, 245.9 लीटर अवैध शराब बरामद
सीवान, अगस्त 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 33 वारंटों का निष्पादन व एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कांड के 9, पॉक्सो एक्ट के 1, आर्म्स एक्ट के 3, हत्या के प्रयास के 2 व अन्य मामलों के 2 अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 245.9 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा तीन दोपहिया वाहन, एक चारपहिया वाहन, एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, छह कारतूस व नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। यह भी पढ़ें- चोरी समेत अन्य मामले में 17 गिरफ्तार पुलिस ने अभियान के दौरान 33 वारंटों का निष्पादन, एक कुर्की की कार्रवाई व 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.