रुडकी, फरवरी 24 -- गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तहत छह टायरा ट्रक को 24 घंटे के भीतर सालियर अंडरपास के पास से बरामद कर आरोपी मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर के हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने 23 तारीख को पुलिस को सूचना दी कि उनका 6-टायरा ट्रक रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। मंगलवार को सालियर अंडरपास के पास से ट्रक के साथ आरोपी को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.