मैनपुरी, अप्रैल 27 -- ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे। बेटे को आंखों के सामने देखा तो परिजनों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। 26 अप्रैल को थाने पर बलराम पुत्र हीरालाल निवासी खरगपुर हरचंदपुर ने तहरीर दी थी कि उनका 15 वर्षीय बेटा आयुष घर में किसी से बिना कुछ कहे सुने कहीं चला गया है जो लौटकर वापस नहीं आया। पुलिस ने सूचना मिलते ही किशोर की तलाश शुरू कर दी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किशोर के फोटो डाले गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद 24 घंटे के अंदर गुमशुदा आयुष को बरामद कर लिया। अपने खोए हुए बेटे को देखकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए। परिजनों ने किशोर को तलाश करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह, उप निरिक्षक मनीषा चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.