रुडकी, अप्रैल 28 -- झबरेड़ा, संवाददाता। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को ग्राम लाठरदेवा हूंण निवासी जोगिंदर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, नगदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- धान, ब्रान व बैट्री चोरी करने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...