चौबीस घंटे बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान
पूर्णिया, मई 13 -- धमदाहा, एक संवाददाता।तेज हवा और आंधी के कारण धमदाहा क्षेत्र में करीब 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग इधर-उधर बैठकर समय बिताने को मजबूर रहे, जबकि बिजली आधारित कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। सबसे अधिक परेशानी बिजली से काम करने वाले व्यवसायियों को हुई। इलेक्ट्रॉनिक सामान, वेल्डिंग तथा अन्य मशीनों से जुड़े कार्य दिनभर ठप रहे। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्तिबिजली आपूर्ति में बाधा वहीं फोटो स्टेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मरम्मत एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जनरेटर के सहारे काम चलाना पड़ा। लगातार बिजली नहीं रहने से अधिकांश घरों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.