कटिहार, मार्च 8 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज भगत टोला में शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान महानंदा नदी के गहरे पानी में डूबे 45 वर्षीय भीम परिहार का शव शनिवार को दोपहर बाद बरामद कर लिया गया। सीओ शिखा कुमारी और राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह की निरंतर निगरानी और एसडीआरएफ टीम के अथक प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान हादसा हो गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीम परिहार शुक्रवार को अपने साथी मनोज परिहार के साथ जाल डालने नदी में उतरे थे। जैसे ही वे नदी की गहराई की ओर बढ़े उनका पैर फिसल गया और वे सीधे गहरे पानी में समा गए। साथी द्वारा बचाने की कोशिश नाकाम रही और भीम ओझल हो गए। शनिवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और सफलता हा...