मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत मुसरदह मोड़ के पास 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त चौबीस घंटा बीतने के बाद भी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व गुरुवार को युवक का शव सड़क किनारे लावारिश हालत में मिला था। शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टता किसी वाहन की ठोकर से मौत की घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस टीम विभिन्न बिन्दुओं पर जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश यह भी पढ़ें- ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.