रामगढ़, मई 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के महात्मा गांधी स्कूल में लगा ट्रांसफर सोमवार को जल गया था। जिससे भीषण गर्मी के बीच लोग बिना बिजली के बेहाल थे। जनता की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। बुधवार शाम को नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली नहीं मिल रही थी ऐसी गर्मी में हम सोच रहे थे कि कैसे अपनी दिनचर्या गुजारे। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सरकार व बिजली विभाग को धन्यवाद किया है। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर में ट्रांसफॉर्मर फुंका, अधिशासी अभियंता का घेराव यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका, धूप से जल रही मक्का की फसल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...