भदोही, जून 20 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर 12 से होकर करीब पांच किलोमीटर लंबी ताजिया मार्ग पर चौबीस घंटे के अंदर समतलीकरण का कार्य नपं द्वारा करा दिया गया। शुक्रवार की शाम चेयरमैन विनय चौरसिया एवं कस्बा इंचार्ज योगेंद्र नाथ मार्ग पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित किया। बताया जाता है कि करीब पांच किलोमीटर लंबी इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था द्वारा भूमिगत नाले का काम पूर्ण हो गया था। लेकिन मिट्टी और पत्थर इधर-उधर बिखरे थे। गत दिनों हुए पीस कमेटी की बैठक में ताजियादारों ने यह बताया था कि इस मार्ग से आधा दर्जन ताजिया होकर गुजरते हैं। लेकिन सड़क पर जगह-जगह मिट्टी-गिट्टी डंप पड़ा है। ऐसे में ताजियादारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उधर, मामला संज्ञान में आते ही चेयरमैन...