बरेली, मार्च 16 -- चौबारी में बदमाशों ने देर शाम फायरिंग कर खलबली मचा दी। फायरिंग में एक ढाबा संचालक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश ग्राम प्रधान की घेराबंदी करने गए थे। ग्रामीणों ने बदमाशों के तीन साथियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दी। उन्हें छुड़ाने पहुंचे बदमाशों ने गांव वालों को देखकर फायरिंग की थी। इस दौरान हाथ में गोली लगने से चौबारी निवासी ढाबा संचालक घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...