चौबटिया में भारत-यूएई के जवानों का साझा सैन्य अभ्यास तेज
अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- रानीखेत। चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन-2026' पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। 18 अक्टूबर तक प्रस्तावित अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 जवान हिस्सा ले रहे हैं। पहाड़ी युद्ध कौशल को धार देने तथा सेनाओं के बीच सामरिक तालमेल और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सेना की भैरव बटालियन और यूएई सेना की माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन के जवान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुरुआती चरण में शारीरिक दक्षता और सैन्य अभियानों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.