मथुरा, मई 1 -- नगर के चौबच्चा मौहल्ला में शुक्रवार को परंपरागत नृसिंह लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान नृसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट गए। इस मोहल्ले में नृसिंह देव भगवान के प्राचीन मंदिर में भक्त प्रह्लाद की रक्षा और हिरण्यकश्यप के वध की लीला का सजीव मंचन के दौरान भगवान नृसिंह देव खंभा फाड़कर प्रकट हुए तो भक्त भगवान नृसिंह की जयजय कार कर उठे। इस अवसर पर नृसिंह भगवान का पंचामृत से महाअभिषेक, भव्य फूल बंगला सजावट और छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया। प्राचीन नृसिंह मंदिर पर पूजन करने के उपरांत सेवायत परिवार से श्रीधर पाठक, उपेंद्र पाठक मनोज पाठक, वीरेंद्र पाठक अतुल पाठक , दिलीप पाठक आदि भगवान नृसिंह के विग्रह स्वरूप मुखौटे को गोपाल मंदिर ले कर आए, जहां गोपाल मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.