हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- चौफुला चौराहे से कटघरिया चौराहे तक सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद रविवार को चौफुला में बैठक कर आंदोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की। हिमालय शक्ति परिषद के संस्थापक सदस्य और हल्द्वानी नगर प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि नहर कवरिंग का कार्य कर रहे ठेकेदार ने पिछले कई महीनों से काम बंद कर दिया है, जिससे सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है। विनोद साही ने कहा कि सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही रात में पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। धूल-मि...