चौपुला से बदायूं रोड तक बने अंडर पास और रात में पुल पर कराया जाए मरम्मत कार्य
बरेली, मई 16 -- चौपला पुल पर पुलिस लाइंस से बदायूं रोड वाले कट पर रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जिसके कारण उस हिस्से को बंद कर दिया गया है। पुल पर भीषण जाम की स्थिति सुबह से ही बन जाती है। इसी को लेकर चौपला बदायूं रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति के संयोजक पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। समिति की मांग है कि चौपला से बदायूं रोड तक रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाया जाए। इसके अलावा मरम्मती कार्य को सुबह के बजाए रात में पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- राजेश अग्रवाल के सुझाव पर डीएम ने दिए तेजी से काम कराने के दिए निर्देश पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुभाष नगर, मढ़ीनाथ बदायूं रोड पर लोगों की आबादी लगातार बढ़ रही है। नगर निगम और जिला पंचायत की तरफ के निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.