बरेली, मई 5 -- बंद चौपुला क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर जनता एकजुट हो गई है। पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक बस भरकर लोग इज्जतनगर डीआरएम से मिले और अंडरपास बनाने की मांग की। राजेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल प्रबंधक से जल्द ही मिलने जाएंगे। लोगों का कहना है कि अगर 45 दिन चौपुला ओवरब्रिज बंद रहेगा तो बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। सोमवार सुबह सिटी स्टेशन रोड पर सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर और बदायूं रोड निवासी दर्जनों लोग पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहां से डीआरएम इज्जतनगर वीणा सिन्हा से मिले। पार्षद राजेश अग्रवाल ने ज्ञापन देकर डीआरएम को बताया कि सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर और जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाला बदायूं रोड के कई गांवों के लोगों का चौपुला पुल से ही आना जाना होता है। ...