चौपुला के पास बीमारी से रिक्शा चालक की मौत
बरेली, मई 20 -- बरेली। चौपुला रिक्शा स्टैंड के पास बुधवार की सुबह एक शव पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला मृतक का नाम खेमकरण है। वह यहीं रहता था। लंबे समय से बीमार था। शराब पीने का आदी था। कहां रहता है कुछ भी नहीं पता। रिक्शा चलाकर रात को यहीं आता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.