बलरामपुर, मई 20 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकासखंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत चंदापुर स्थित पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी मनरेगा सुशील अग्रहरि ने की। चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने, किसान सम्मान निधि तथा आयुष्मान भारत योजना से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। अधिकारियों ने पात्र लोगों का चयन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया। नोडल अधिकारी एडीओ आरडी सुशील तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी प...