चौपाल लगाकर राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं
जौनपुर, जून 20 -- खेतासराय। क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्यायों से रूबरू हुए। उन्होंने जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में पीडी करुणाकर पांडेय, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्यप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चौपाल में मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.