बस्ती, अगस्त 18 -- बस्ती। राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा ने भादी बुजुर्ग में जन जागृति आक्रोश चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में यूजीसी जैसे काले कानून एवं शिक्षा में आरक्षण को हटाने सहित अन्य मुद्दों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गयास। मोर्चा अध्यक्ष रामजी पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूजीसी काले कानून को जल्द वापस लिया जाए। अन्यथा की दशा में सवर्ण समाज आगमी चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। चौपाल को अमितेष प्रताप सिंह, यशवंत सिंह रोलू, चंद्रेश सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर जीत नारायण मिश्र, प्रेम शंकर राठौर, आशीष सिंह राठौर, जयसिंह, उदय प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, नवीन दुबे, रवि सिंह, संजय शुक्ल, साकेत त्रिपाठी, रवीन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...