श्रावस्ती, अक्टूबर 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चौपाल आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति केन्द्र की टीम ने सिरसिया के जोखवा बाजार, एनएमपीटी थाना क्षेत्र के बगही गांव, भिनगा के तिलकपुर, बनकटी व मजगवा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विधवा पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराध व उससे बचाव का तरीका बताया गया। आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गई। इसी तरह महिला थाने की मिशन शक्ति टीम ने कुंननपुर नौसहारा गांव में चौपाल लगाया और महिलाओं व बालिकाओं को महिला अधिकारों और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.