चौपाल लगाकर बेटियों को बताए अधिकार और हेल्पलाइन
संभल, जुलाई 3 -- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए उपलब्ध सरकारी व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटियों को किया जागरूक महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.