श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सीओ भिनगा भरत पासवान की अध्यक्षता में थाना एएचटी व विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बाल श्रम को रोकने, पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ बाल विवाह की रोकथाम, किशोरों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों को गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में सीओ कार्यालय सतीश कुमार शर्मा, एसएसबी निरीक्षक राहुल कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू लाल साहब, प्रोबेशन कार्यालय से आशुतोष शुक्ला, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विश्राम पासवान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...