चौपाल लगाकर पुलिस ने महिलाओं को बताए अपराधो से बचने के तरीके
इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा, संवाददाता । पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को अपराधों से बचने के तरीके बताएं। यह भी बताया कि अपराध का शिकार हो जाने पर कौन सा नंबर डायल करना है जिससे पुलिस उनकी मदद को पहुंचे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सैफई पुलिस ने चौपाल लगाई ।इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची।उन्हें यह बताया गया कि अपराधों से किस तरह बचा जा सकता है। यह भी बताया कि इस समय साइबर क्राइम के मामले भी सामने आ रहे हैं इनसे बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतनी है। सतर्कता रखकर ही अपराधों से बचा जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में बताया है कि पूरे जिले में इस तरह की अभियान चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.