बिजनौर, मार्च 6 -- ग्राम में चौपाल लगाकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा खुर्द कदराबाद मे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में बिजनौर के जिला अधिकारी जसजीत कौर को आना था, परंतु किसी वह किसी कारण नहीं आ पाई, जिससे ग्रामीणों में निराशा छा गई।इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, तथा खंड विकास कार्यालय के अधिकारी ग्राम में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में चौपाल मे मौजूद रहे। परंतु जैसे ही पता चला कि जिलाधिकारी जी के आने का प्रोग्राम निरस्त हो गया है। समस्याओं को सुनने की प्रक्रिया तुरंत रुक गई और अधिकारी तथा ग्रामीण वहां से खिसकने लगे। उल्लेखनीय रहे की खंड विकास कार्यालय के द्वारा किसी भी मीडिया कर्मी को जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी के किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नही...