इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। बढ़पुरा की ग्राम पंचायत कछपुरा में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने गांव वालों को विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाएं की जानकारी दी। इसके साथ ही नगला खादर के राजकीय छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया। इसी छात्रावास में लगाई गई चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल और जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी । मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया तो ज्यादातर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। यह भी पढ़ें- बिना दबाव पात्रों तक पहुंचाएं योजना का लाभ कुछ फर्नीचर की मरम्मत की जरूरत थी जिसके लिए निर...