चौपाल लगाकर एडीएम ने सुनीं समस्याएं
बांदा, जून 15 -- बांदा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा ने खटान ग्राम समूह पेयजल योजना के कोनी, पारा मझीवासानी एवं मलहरा नेवादा में ग्राम चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया मझिवा सानी एवं ग्राम कोनी में कराए गए पेयजल संबंधी कार्य की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। ग्राम पारा में लोनिवि. द्वारा पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने के कारण कुछ घरों की जलापूर्ति बाधित मिली, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। कुछ ग्रामीणों द्वारा नए हाउस कनेक्शन की मांग की गई ,जिसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए फर्म मेसर्स एलएंडटी लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैं। चौपाल में जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता मुकेश कुमार चौधरी व कार्यदायी संस्था एलएंडटी की टीम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.