चौपाल में 192 लोगों ने किया आवेदन
सिद्धार्थ, जून 26 -- डुमरियागंज। बढ़नी चाफा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित नगर जन चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का स्टाल लगाया गया। इसमें राशन कार्ड, जल निगम, अतिरिक्त योजना, आयुष्मान कार्ड, राजस्व संबंधित योजना, कृषि एवं किसान कल्याण योजना, विधिक साक्षरता जन जागरूकता शिविर, पीएम स्वनिधि, विधानसभा निर्वाचन विभाग, जन्म मृत्यु, शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल सेवा योजना, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि पर नगर के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने पहुंचकर आवेदन किया। ईओ नवीन सिंह ने बताया कि चौपाल में कुल 192 लोगों ने आवेदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.