सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा में शुक्रवार को राजस्व व चकबंदी विभाग के संयुक्त पहल पर चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें काश्तकारों की समस्या सुनने के बाद उसके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। बढ़नीचाफा स्थित पंचायत भवन पर एडीएम डॉ.ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में काश्तकारों ने ग्राम चकबंदी प्रक्रिया के बाबत वरासत की कार्रवाई पूर्ण करने की मांग की, जिसके निस्तारण के लिए तत्काल सहायक चकबन्दी अधिकारी डुमरियागंज को निर्देशित किया गया। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी आनन्दमणि उपाध्याय, रियाज, बलवंत उपाध्याय, रामशऱण तिवारी, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.