जौनपुर, जून 10 -- जौनपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष थीम के अंतर्गत जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमे समस्याओं को सुनने के साथ ही उसका समाधान भी कराया जा रहा है। डीपीआरओ नवीन सिंह के नेतृत्व में संचालित सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 40 क्विंटल प्लास्टिक अपशिष्ट इकट्ठा किया गया। यह भी पढ़ें- चौपाल में समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन साथ ही सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक मुक...