चौपाल में समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडो में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें नोडल अफसरों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और समाधान करने का आश्वासन दिया।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा गांव स्तर पर मौजूद समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को चार ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। विकास खंड बाबा बेलखरनाथधाम की ग्राम पंचायत बिबिया करनपुर, कालाकांकर की ग्राम पंचायत कालाकांकर, सदर की ग्राम पंचायत ईशीपुर तथा बाबागंज की ग्राम पंचायत पटना में नामित नोडल अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.