महोबा, अप्रैल 6 -- श्रीनगर, संवाददाता। शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ विद्यालयों में प्रवेश उत्सव आयोजित कराए जा रहे है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छह वर्ष से ऊपर के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की गई। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरवारा में शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। सेवानिवृत शिक्षक शंभू दयाल ने कहा कि लोग अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विद्यालयों में प्रवेश कराएं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई होनहारों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल शुक्ला ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। इस मौ...