चौपाल में लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति किया जागरूक
जौनपुर, जुलाई 1 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टी जियाराय गांव में भ्रष्टाचार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से सोमवार शाम को भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग (एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) की ओर से जन चौपाल का आयोजन हुआ। प्रमोद सिंह के आवास परिसर में आयोजित चौपान में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के राष्ट्रीय महासचिव सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ाई तभी सफल हो सकती है, जब आम नागरिक निर्भीक होकर आगे आएं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वतखोरी, सरकारी योजनाओं में अनियमितता, कार्यालयों में अवैध वसूली, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का शिकार हो, तो उसकी सूचना विभाग को दें। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.