चौपाल में राशन कार्ड और पेंशन की मांग करने वाले जुटे
मुरादाबाद, मई 29 -- गिंदौड़ा गांव के चौपाल में शुक्रवार को राशन कार्ड और पेंशन की मांग करने वाले वालों की संख्या 20 के पार रही। यहां जिला स्तरीय टीम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की छानबीन की। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने ग्रामीण और महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं। शिकायतों को लेकर विभाग के जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया। राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार और ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की पड़ताल में कई शिकायतें सामने आईं। राशन डीलर की शिकायत के मुद्दे पर सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी ने वितरण के सत्यापन के निर्देश दिए। इस दौरान जरूरतमंदों को राशन कार्ड के मामले में सचिव से रिपोर्ट मांगी। ग्रामीणों से बताया कि गांव के पुस्तकालय में फर्नीचर आदि की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.