चौपाल में राजस्व-पुलिस टीम ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
कौशाम्बी, मई 14 -- तहसील चायल के पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई चौपाल में भूमि, बंटवारा और तालाब सीमांकन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई की। चौपाल में ग्राम पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव के ग्रामीणों ने विभिन्न राजस्व संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतकर्ता खेलावन पुत्र राम नरेश ने बंजर भूमि के सीमांकन की मांग की। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया और भूमि को चिह्नित कर दिया। वहीं शीतला प्रसाद पुत्र बाबूलाल ने भूमि के बंटवारे की शिकायत की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि का बंटवारा कराकर नए सिरे से सीमांकन कराया। इसके अलावा शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.