सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सोहना। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि बदलते समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से बचने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एसआई कृष्ण कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, कंचन सिंह आदि मौजूद रहे।

हि...