मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- अभियान के तहत गुरुवार को छजलैट ब्लॉक के गढ़ी गांव में पहुंचे मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से गांव के इतिहास को लेकर विस्तार से बात की। इस दौरान बुजुर्गों ने बदलाव और परंपराओं का जिक्र किया। बाजार, हाट, मेले और तालाबों के जिक्र के दौरान कई ग्रामीण भावुक हो गए। मंडलायुक्त ने दो घंटे तक गांव के बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से यह जानने की कोशिश की, कि समय के साथ किस तरह के बदलाव उनके जेहन में हैं। गांव के 90 वर्षीय फखरुद्दीन ने बताया कि पहले त्योहारों पर घरों में पकवान बनते थे। विभिन्न अवसरों पर मेले का आयोजन होता था। अब बहुत सारी परंपराएं छूटती जा रही हैं। इस दौरान बिजली समस्या को लेकर ग्रामीण मुखर रहे। कब्रिस्तान में जल भराव, वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.