उरई, अप्रैल 17 -- कोंच। संवाददाता जगनपुरा स्कूल में निपुण भारत मिशन का आयोजनसंकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल के बादरैली निकाली गई। इसमें बच्चों को शिक्षित बनाए जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिक्षा चौपाल के माध्यम से समुदाय को शिक्षा से जोड़ने और बच्चों को भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम, महेंद्र भाटिया, नरेश निरंजन, मण्डल अध्यक्ष नदीगांव अनुराग खरे, पूर्व प्रधान कैलिया बड़ी हरिमोहन, विकास पटेल और तौफीक खान भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...