मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- जिगना/हलिया। जिगना क्षेत्र के जोपा गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में जोपा-रामपुर घाट मार्ग पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंदा पानी जमा होने से संचारी रोग अभियान प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब पर अतिक्रमण के कारण पानी निकासी बाधित है। वहीं, हलिया में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी और सचिव मौजूद रहे। छानबे ब्लॉक के खम्हरिया कला की चौपाल में उपायुक्त मनरेगा सुशांत सिंह ने योजना का प्रस्ताव तैयार न करने पर सचिव को फटकार लगाई। उन्होंने मजदूरों को काम देने से पहले मुनादी कराने का निर्देश दिया। वहीं हर घर नल योजना की धीमी प्रगति पर भी ग्रामीणों ने असंतोष जताया। कहा पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। डीसी मनरेगा ने जल निगम के इंजीनियरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.