कन्नौज, नवम्बर 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं चौपाल में पहुंचे सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके शीघ्र निराकरण किए जाने के बीडीओ को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पलिया में आयोजित हुई चौपाल में पहुंची सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान तीन ग्रामीणों ने पेंशन दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक किसान ने आवास दिलाए जाने तथा एक दिव्यांग ने अंत्योदय राशनकार्ड बनाए जाने की बात कही। चौपाल के दौरान एक गर्भवती की गोदभराई रस्म भी अदा कराई गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य, एडीओ पंचायत यशकरन, एडीओ समाजकल्याण शिशुपाल सिंह आदि ब्लॉककर्मी मौजूद रहे। उधर, कुंवरपुर लोधपुर में आयोजित हुई चौपाल के दौरान भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.