मिर्जापुर, फरवरी 14 -- जिगना। क्षेत्र के कोलेपुर व कुरौठी गांवों में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में कई ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, जल जीवन मिशन, विद्युत व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से पेंशन व अन्य जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो सका। कोलेपुर में प्रधान अनूप सिंह ने पंचायत भवन की छत से गुजर रही एचटी लाइन का मामला उठाया। ढाई दर्जन घरों में नल से पानी न आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सेक्रेटरी अक्षय कुमार ने आवास व शौचालय की मांग दर्ज की। कुरौठी में प्रधान दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई चौपाल में भी हर घर नल योजना को लेकर आक्रोश रहा। सेक्रेटरी जगदीश सोनकर ने पीएम आवास के 98 पात्रों की सूची सार्वजनिक की। उपायुक्त स्वत: रोजगार रमाशंकर सिंह ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी ज...