रिषिकेष, फरवरी 24 -- सरकार जनता के द्वार चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां ग्रामीणों को दी। मंगलवार को डोईवाला के ग्राम पंचायत गडूल इठारना एवं मारखम ग्रांट में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में विकास खंड डोईवाला के ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, समाज कल्याण, मनरेगा, बाल विकास विभाग, वन विभाग, पंचायत राज़ विभाग, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में उपस्थित कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन के विशेष कार्यधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.