गंगापार, जनवरी 23 -- शुक्रवार को विकासखंड जसरा के ग्राम पंचायत बीकर में चौपाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल में ग्राम प्रधान बीकर अतुल सिंह पटेल और अवर अभियंता सुनील कुमार सिंह ने लोगों को सरकार की विभिन्न जानकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनको पात्रता और अन्य से संबंधित जानकारी दी। इसी प्रकार फाउंडेशन संस्था के शुभम कुमार ने लोगों को सरकारी और अर्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभ लेने को कहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सदस्य सुशीला देवी अनिल पटेल अनारकली कीर्ति पटेल अनिकेत सिंह गुलाब सिंह उर्मिला देवी सीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.