चौपाल में दी गई जानकारियां
झांसी, मई 17 -- मऊरानीपुर। गांव ढकरवारा के पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान अशोक कुशवाहा ने की। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही तीन मामलों का निराकरण किया गया। वहीं शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था का समाधान होने पर ग्रामीण ने नाराजगी जताई। प्रधान अशोक कुशवाहा ने कहा कि गांव की सफाई व्यवस्था चरमरा जाने के चलते संबंधित सफाई कर्मचारी का वेतन रोक दिया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी गोपाल तिवारी, मुख्य विकास कार्यालय से सुधा देवी, श्रम विभाग से शेखर, एएनएम प्रति श्रीवास मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.