संभल, जनवरी 25 -- विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम शहबाजपुर व धनुपुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने शिकायतें सुनी और मौके पर ही उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया। इस दौरान 55 शिकायतें आई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की प्रेरणा के साथ की गई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। राजस्व, विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, जलापूर्ति, पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया। जिन शिकायतों पर पूर्व में लापरवाही पाई गई। उन संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के न...