गंगापार, अप्रैल 4 -- बिगहिया गांव स्थित धीरू भाई अंबानी पब्लिक स्कूल में समाज कल्याण विभाग ग्रामोदय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याएं साझा की। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामुदायिक संगठन चौपाल में 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। पेंशन, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड के लिए चौपाल के माध्यम से अपनी बात रखी। संचालन स्कूल के उपप्रधानाचार्य राजकमल सिंह ने किया। संस्था की अध्यक्ष सविता सिंह ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.