चौपाल में जनसमस्याओं की हुई सुनवाई
कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम पंचायत जाफराबाद में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ, प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार यादव एडवोकेट, सचिव अनुज मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के मनरेगा जॉबकार्ड धारक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी विभाग की ओर से गोद भराई का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शांति यादव, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा पंचायत सहायक शिवाजी, वेदप्रकाश, चमन, सनी, मुनिष, परम प्रकाश, ममता, हेमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.