मऊ, मार्च 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा कारखाना स्थित त्रिमुहानी पर ग्रामीणों ने देवराचल क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर शनिवार की शाम चौपाल आयोजित किया। समस्या समाधान नहीं होने पर सर्व सम्मति से जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया। चौपाल में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पहले चरण में 5 अप्रैल को सिसवा कारखाना त्रिमुहानी पर काली पट्टी बांधकर धरना, दूसरे चरण में 12 अप्रैल को बखरिया कुटी पर तथा तीसरे चरण में 19 अप्रैल को सुगीचौरी खाकी बाबा स्थान पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चौपाल में ग्रामीणों ने भैरोपुर दुर्गा मंदिर से सिसवा कारखाना नुरुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.